ट्रक रोक पोल उतारने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

ट्रक रोक पोल उतारने का प्रयासपुलिस ने मामला सुलझायाफोटो:-2 कैप्सन- सालमारी में देर रात से खड़ी रही ट्रकप्रतिनिधि, आजमनगरविद्युत पोल को लेकर दो ट्रक पश्चिम बंगाल के गांजौल से दरभंगा के लिए निकले, पर, दरभंगा नहीं पहुंच कर कटिहार जिले के बलिया बेलौन ओपी क्षेत्र में पहुंच गये. मंगलवार की देर रात कुछ लोगों द्वारा […]

विज्ञापन

ट्रक रोक पोल उतारने का प्रयासपुलिस ने मामला सुलझायाफोटो:-2 कैप्सन- सालमारी में देर रात से खड़ी रही ट्रकप्रतिनिधि, आजमनगरविद्युत पोल को लेकर दो ट्रक पश्चिम बंगाल के गांजौल से दरभंगा के लिए निकले, पर, दरभंगा नहीं पहुंच कर कटिहार जिले के बलिया बेलौन ओपी क्षेत्र में पहुंच गये. मंगलवार की देर रात कुछ लोगों द्वारा ट्रक पर लदे पोल को उक्त गांव में ही गिराने का दबाव बनाया जा रहा था. इसी दौरान रात्रि गश्ती में निकली सालमारी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक सहित लदे पोल को सालमारी ओपी ले आयी. पूछताछ क्रम में बुधवार की दोपहर तक हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच सामने आये उन युवकों व चालकों से पूछताछ भी की गयी. ट्रक चालक द्वारा दस्तावेज देखने के बाद पोल लदे ट्रक को छोड़ दिया गया. उक्त ट्रक का नंबर डब्लू बी 65-सी 0520 और 0522 है. ट्रक चालक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रात को बिजली पोल लेकर दरभंगा के लिए निकला था. किन्तु कुछ लोगों ने रोक कर पोल को रास्ते में ही गिराने की बात जबरन कह रहे थे. इस बीच सालमारी पुलिस वहां पहुंच गयी और ट्रक को थाने लायी. बुधवार को पुलिस ने कुछ युवकों से भी पूछताछ की. उन युवकों के गांवों से भी कई गणमान्य लोग आये थे. बातचीत के बाद पोल लदे ट्रक को छोड़ दिया गया. इस संबंध में सालमारी ओपी अध्य्क्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि कुछ लड़के गलतफहमी में पोल उतारने का प्रयास किये, जबकि यह पोल उस इलाके के संवेदक का नहीं था. वह ट्रक बंगाल से दरभंगा जा रहा था. संवेदक से मिल कर जांच-पड़ताल के बाद मामले काे रफा-दफा कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन