हवाई अड्डा अतिक्रमण की चपेट में कैसे होगी घेराबंदी
कटिहार : शहर के कोसी नदी के पास स्थित हवाई अड्डा की चहारदिवारी निर्माण के लिए तो सरकार ने मंजूरी दे दी है. पर, यहां पर चहारदिवारी निर्माण के लिए सरकार को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. कारण, हवाई अड्डा की अधिकांश भूमि अतिक्रमण कर लोगों ने घर या फिर गाय माल रखने की जगह बना […]
कटिहार : शहर के कोसी नदी के पास स्थित हवाई अड्डा की चहारदिवारी निर्माण के लिए तो सरकार ने मंजूरी दे दी है. पर, यहां पर चहारदिवारी निर्माण के लिए सरकार को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. कारण, हवाई अड्डा की अधिकांश भूमि अतिक्रमण कर लोगों ने घर या फिर गाय माल रखने की जगह बना ली है. इसके कारण प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. देर सवेर ही सरकार द्वारा उठाया गये इस कदम की लोगों ने प्रशंसा भी की है. पर, लोगों को हवाई सेवा इस जगह से नहीं होना भी नागवार गुजरा है. बतातें चलें कि हवाई अड्डा की घेराबंदी के लिए सरकार ने दो करोड़ 55 लाख की राशि आवंटित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










