पिकअप वैन से 749 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पिकअप वैन से 749 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर मद्य निषेध टीम ने बीते शुक्रवार देर रात 1.30 बजे कोढ़ा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास से शराब लोडेड पिकअप वैन जप्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद पुलिस की टीम ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी चौक इंडियन पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एक पिकअप वैन को संदेह पर रोका. जब उत्पाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से भारी मात्रा में बियर एवं विदेशी शराब बरामद किया गया. शराब मिलते हैं उत्पाद पुलिस की टीम ने आरोपी तस्कर सह चालक राजकुमार पोद्दार पिता नरेश प्रसाद पोद्दार डंडखोरा दक्षिण टोला वार्ड नंबर 10 निवासी को गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर 480.00 लीटर बियर तथा 269.64 लीटर विदेशी शराब कुल 749.64 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर उत्पाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि शराब की आपूर्ति कहां होनी थी. इस संदर्भ में उत्पाद कार्यालय में कांड दर्ज कर उत्पाद विभाग की टीम अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. सुभाष सिंह उत्पाद अधीक्षक कटिहार
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




