नशा मुक्ति केंद्र में तीन आदतन शराबी भरती
कटिहार : सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार को कुल तीन आदतन शराबी का इलाज चल रहा था. एक अप्रेल को एक और उसके बाद दो अन्य मरीजों की भरती नशा मुक्ति केंद्र में किया गया है. आदतन शराबी जो सुबह से ही शराब पीना आंरभ कर देते है और रात शराब पर […]
कटिहार : सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार को कुल तीन आदतन शराबी का इलाज चल रहा था. एक अप्रेल को एक और उसके बाद दो अन्य मरीजों की भरती नशा मुक्ति केंद्र में किया गया है. आदतन शराबी जो सुबह से ही शराब पीना आंरभ कर देते है और रात शराब पर ही उसकी आंखे बंद होती है. ऐसे आदतन शराबी को शराब छुड़ाने के लिए सूबे के स्वास्थ्य केंदों में नशा मुक्ति केंद्र खोला गया है ताकि ऐसे आदतन शराबी का इलाज हो सके और उसे शराब जैसे बुरी लत से निजात मिल पाये. कटिहार में बरारी, सेमापूर सहित कटिहार नगर थाना क्षेत्र से एक आदतन शराबी को नशा मुक्ति केंद्र में भरती कराया गया है
जिसका की नियमित इलाज जारी है. आदतन शराबी के बुरी लत को छुड़ाने के लिए चिकित्सक डॉ तनवीर हैदर , डॉ आरएन पंडित व डॉ गोपालका सहित कई नर्स तैनात थे. जो आदतन शराबी के इलाज में जुटे थे. चिकित्सक डॉ तनवीर हैदर ने कहा कि आदतन शराबी की बुरी लत को छुड़ाने के लिए मेडिसीन तो चल रही है साथ ही उनके एक एक कार्य को भी देख कर चिकित्सक नोटिस कर रहे है . ताकि इलाज में उन सभी चीजों को ध्यान में रखकर उसे मेडिसिन प्रोवाइट की जा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










