शराब नहीं पीने की दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : मद्य निषेध को लेकर एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने जिले के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी को शराब नही पीने की शपथ दिलायी. दूसरी तरफ बीएमपी-7 के जवानों को प्रभारी समादेष्टा व कटिहार के पूर्व एसपी किम ने शपथ दिलायी. पुलिस अधीक्षक डॉ जैन व समादेष्टा किम ने शपथ दिलाते हुए कहा […]

विज्ञापन

कटिहार : मद्य निषेध को लेकर एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने जिले के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी को शराब नही पीने की शपथ दिलायी. दूसरी तरफ बीएमपी-7 के जवानों को प्रभारी समादेष्टा व कटिहार के पूर्व एसपी किम ने शपथ दिलायी. पुलिस अधीक्षक डॉ जैन व समादेष्टा किम ने शपथ दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पहली अप्रेल से बिहार में शराब बंदी कर दी है. ऐसे में पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी व पुलिस कर्मी को शराब से दूर रहना चाहिए.

उन्होंने कहा कि बिहार को शराब मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि शराब न पीयें. शपथ ग्रहण में शामिल पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मी व बीएमपी के जवानों ने शराब नही पीने की शपथ ली . वहीं एसपी डॉ सिद्धार्थ ने पुलिस पदाधिकारी को हिदायत भी दी की न तो शराब पीयेंगे और न ही पीने देंगे . उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगा कर जिले में पूर्णत: शराब बंदी की घोषणा को सफल बनायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन