संवीक्षा को लेकर प्रखंड मुख्यालय में उमड़ी भीड़
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आजमनगर : प्रखंड मुख्यालय में निर्वाची पदाधिकारी पूरण साह के नेतृत्व में निर्वाचन के कार्य में जुटे कर्मचारियों के द्वारा स्कुटनी का कार्य सोमवार को किया गया. इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मुख्यालय के अंदर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगा दिया गया था. बाहर ही सारे पदों के उम्मीदवारों को […]
विज्ञापन
आजमनगर : प्रखंड मुख्यालय में निर्वाची पदाधिकारी पूरण साह के नेतृत्व में निर्वाचन के कार्य में जुटे कर्मचारियों के द्वारा स्कुटनी का कार्य सोमवार को किया गया. इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मुख्यालय के अंदर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगा दिया गया था. बाहर ही सारे पदों के उम्मीदवारों को रोक दिया गया था. नामांकन सत्र से भी ज्यादा भीड़ स्कुटनी के दिन देखने को मिला
संवीक्षा कार्य में शिक्षक सहित अन्य विभाग के सरकारी कर्मचारियों के कुल 70 से भी ज्यादा लोगों को लगाया गया है. स्कुटनी के लिए आठ टेबल लगाये गये हैं. सभागार में स्क्रुटनी का कार्य किया जा रहा है. निर्वाची पदाधिकारी पूरण साह नज़र रखे हुए थे. वहीं उनका सहयोग निर्वाचन कार्य में जुटे शिक्षक मो हैदर आलम, शिक्षक संघ अध्य्क्ष मो मिनाझ ने कहा कि हर कार्यों की भांति चुनाव कार्य में भी शिक्षकों से काम लिया जाता है.
पंच संवीक्षा टेबल पर एआरओ परमजीत सिरमोर के नेतृत्व में राम सुन्दर सिन्हा, मो शमीम अख्तर, पंकज कुमार, नवीन कुमार, विष्णु देव, मनाजेरुल, प्रशांत कुमार, प्रकाश कुमार, अरबिंद कुमार के द्वारा अरिहाना, हरनागर, शितलपुर, सिंघौल, आलमपुर, आजमनगर, चौलहर, बैरिया, मर्वतपुर केलाबाड़ी, जोकर,देवगांव, खरसोता, खुरियाल, अमरसिंघपुर, निमौल, दनिहा, महेशपुर, बघौरा, पिण्डाल, सालमारी, तेघड़ा, मुकुरिया, गोरखपुर, मलिकपुर,
जलकी, गायघट्टा, शितलमणि पंचायतों के अभ्यर्थियों के नामांकन का स्कुटनी हुआ. इसके अलावा अन्य पदों सहित 2 बजे के बाद घोषणा कर उनको बता दिया गया. सोमवार को मुखिया, पंसस, सरपंच की संवीक्षा सोमवार को की गयी. इसकी जानकारी ध्वनि विस्तारक संयंत्र से निर्वाची पदाधिकारी पूरण साह कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










