जिप प्रत्याशी के पति पर जानलेवा हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मो आफताब ने बताया कि वे आधा दर्जन सहयोगियों के साथ चाय की दुकान पर बैठ कर विचार विमर्श कर रहे थे इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें बुला कर कब्रिस्तान की ओर ले गया जहां खेत में छिपे सात आठ व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वे […]
विज्ञापन
मो आफताब ने बताया कि वे आधा दर्जन सहयोगियों के साथ चाय की दुकान पर बैठ कर विचार विमर्श कर रहे थे इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें बुला कर कब्रिस्तान की ओर ले गया जहां खेत में छिपे सात आठ व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गये.
बारसोई : रविवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे जिप प्रत्याशी के पति पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मो आफताब ने बताया कि वे आधा दर्जन सहयोगियों के साथ चाय की दुकान पर बैठ कर विचार विमर्श कर रहे थे इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें बुला कर कब्रिस्तान की ओर ले गया जहां खेत में छिपे सात आठ व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया.
घटना को अंजाम देने वाले लोगों की सरगना एक महिला है. जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 25 के तबस्सुम परवीन के पति पीड़ित मोहम्मद आफताब ने अपने फर्द बयान में कहा कि मुझे चाय की दुकान से बुला कर मोहम्मद अनीस ले गया था. इसके अलावे मोहम्मद हारुन रशीद मोहम्मद सद्दाम मोहम्मद नवाज मोहम्मद नजीर मोहम्मद मुश्ताक उर्फ मिथुन जोकि एक अन्य महिला प्रत्याशी का पति है एवं एक महिला रजिया खातून जो कि रिश्ते में मेरी चचेरी सास है इन सभी के हाथों में कचिया, डंडा था. इन्होंने बारी-बारी से मुझ पर हमला किया. जिससे मैं जख्मी हो गया.
उक्त महिला के निर्देश पर मुझ पर हमला किया जा रहा था. अवादपुर थाना में उक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच चल रही है तथा आफताब को बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया है. वहीं आफताब के अनुसार मोहम्मद मुसताक उर्फ मिथुन उनका मुख्य विपक्षी है तथा घटना की साजिश उनके द्वारा ही की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










