शराबबंदी को लेकर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बरारी : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना शराबबंदी को लेकर सख्ती से पालन करने को लेकर बरारी थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी व आरक्षी ने कर्तव्य व निष्ठा के साथ शराबबंदी पर कार्य करने को संकल्प लिया. बरारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार की अध्यक्षता में थाना के सभी पदाधिकारी व आरक्षी, चौकीदार ने शपथ पत्र पर […]
विज्ञापन
बरारी : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना शराबबंदी को लेकर सख्ती से पालन करने को लेकर बरारी थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी व आरक्षी ने कर्तव्य व निष्ठा के साथ शराबबंदी पर कार्य करने को संकल्प लिया. बरारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार की अध्यक्षता में थाना के सभी पदाधिकारी व आरक्षी,
चौकीदार ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किये. थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने सरकार की मद्य निषेध अभियान को थाना क्षेत्रों में कर्तव्य निष्ठा के साथ पूर्ण रूपेण लागू करने का संकल्प लिया.
शपथ पत्रों पर सभी ने अपना हस्ताक्षर किया. मौके पर अनि अशोक कुमार सिंह, भागवत प्रसाद, रामनाथ भगत सहित पुलिसकर्मी एवं चौकीदार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










