बजाज की टीम ने जीता खिताबी मैच
कटोरिया : प्रखंड के राजबाड़ा गांव स्थित मैदान पर शनिवार को राजबाड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बजाज टीम कठौन का मुकाबला सिलजोरी एलेवन से हुआ. मुकाबले में कठौन की टीम तीन विकेट से विजयी हुई. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिलजोरी एलेवन ने निर्धारित 12 […]
कटोरिया : प्रखंड के राजबाड़ा गांव स्थित मैदान पर शनिवार को राजबाड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बजाज टीम कठौन का मुकाबला सिलजोरी एलेवन से हुआ. मुकाबले में कठौन की टीम तीन विकेट से विजयी हुई. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए
सिलजोरी एलेवन ने निर्धारित 12 ओवर के मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए कठौन टीम ने अंतिम ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का खिताब कठौन टीम के चंदन को एवं मैन ऑफ द सिरीज का खिताब संजीत कुमार को मिला. मैच में अंपायर की भूमिका अविनाश व गौतम, स्कोरर मिथलेश व कोमेंटेटर की भूमिका शुभम ने निभायी. मौके पर पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह, अनंत पांडेय, सोनू गुप्ता, गौरव, चंदन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










