हड़ताल पर डटे रहे टेंपो चालक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मांग को लेकर टेंपो चालकों ने किया धरना-प्रदर्शन कटिहार : जिला ऑटो एसोसिएशन, सीआइटीयू व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के आह्वान पर शहरी क्षेत्र में स्थायी टेंपो स्टैंड की मांग को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी टेंपो चालकों की हड़ताल जारी रही. हड़ताल के समर्थन में संघ के नेताओं व टेंपो चालकों ने […]
विज्ञापन
मांग को लेकर टेंपो चालकों ने किया धरना-प्रदर्शन
कटिहार : जिला ऑटो एसोसिएशन, सीआइटीयू व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के आह्वान पर शहरी क्षेत्र में स्थायी टेंपो स्टैंड की मांग को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी टेंपो चालकों की हड़ताल जारी रही. हड़ताल के समर्थन में संघ के नेताओं व टेंपो चालकों ने शहीद चौक स्थित बस स्टैंड के समीप धरना-प्रदर्शन किया.
हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे एटक के रामलगन सिंह व इंटक के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने सम्मान जनक समझौता होने तक टेंपो चालकों से हड़ताल पर डटे रहने का आहवान किया. संघ के अध्यक्ष वारिस हुसैन ने मौके पर कहा कि हड़ताल पर जाने से पूर्व जिला पदाधिकारी ललन जी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन टेंपो चालकों की समस्या पर जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन पूरी तरह नाकारात्मक रूख अख्तियार किये रहा.
विवश होकर टेंपो चालकों को हड़ताल पर जाना पड़ा. उन्होंने जिला प्रशासन से टेंपो चालाकों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग करते हुए कहा कि सम्मानजनक समझौता होने तक हड़ताल जारी रहेगी. मौके पर फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दयानंद सिंह, गौतम कुमार, अजीत कुमार राय, टूनटून यादव, इंद्रजीत साह, बबलू यादव, अजय कुमार राय, लक्ष्मी पासवान, बिनोद यादव, संजीत यादव, रामपुकार मुखिया, मुकेश कुमार आदि ने भी धरना को संबोधित करते हुए शहरी क्षेत्र में स्थायी टेंपो स्टैंड उपलब्ध कराने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










