शराबबंदी से महिलाओं ने ली राहत की सांस

Updated:
विज्ञापन

बरारी : शराब बंदी लागू होते ही प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार में असर दिखने लगा है. शराब बंदी से गांव की महिलाओं ने राहत की सांस ली है. बरारी प्रखंड क्षेत्र में चल रहे दर्जनों देसी मसालेदार व अंग्रेजी शराब की दुकानें एक अप्रैल से बंद हो जाने से शराब दुकानों वाले क्षेत्रों में […]

विज्ञापन

बरारी : शराब बंदी लागू होते ही प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार में असर दिखने लगा है. शराब बंदी से गांव की महिलाओं ने राहत की सांस ली है. बरारी प्रखंड क्षेत्र में चल रहे दर्जनों देसी मसालेदार व अंग्रेजी शराब की दुकानें एक अप्रैल से बंद हो जाने से शराब दुकानों वाले क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा है.

शराबबंदी को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है. काढ़ागोला स्टेशन बाजार, बरारी घाट, गुंजरा उचला चौक, बलुआ बाजार, सकरैली बाजार, बडी भसदीरा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों जहां शराब की दुकानें थीं, वहां अभी सन्नाटा पसरा है. शराब पीने वाले परेशान हैं. पुलिस प्रशासन शराब बिक्री करने या पीने वालों पर पैनी नजर रखे हुए है.

शराबबंदी को लेकर निकाली रैली
उधर, बिहार राज्य में शराब बंदी को लकर जदयू कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर महिलाओं सहित नागरिकों को जागरूक किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निदेश पर बरारी प्रखंड जदयू युवाध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में एक रैली निकाली गयी. प्रखंड प्रभारी सह जिला जदयू अध्यक्ष अमीत कुमार उर्फ पप्पू शर्मा ने मद्य निषेध पर जागरूकता भ्रमण रैली में लोगों को नीतीश कुमार के संदेशों को पहुँचाया और बताया कि शराब की लत महामारी है.
जिससे लोग व घर बार सब कुछ तबाह व बर्बाद हो जाता हैँ काफी संख्या में उमा देवी, लोटो देवी, खुर्शेद आलम, शकुन्तला देवी, सम्पत देवी, सुशील देवी,पतरी देवी, विकास, सोनू, किरण देवी, सुभद्रा देवी, रोहित, करण बमबम, परिवन्दर कुमार, सुनील आदि शराब बंदी के समर्थन में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन