हादसे में पांच वर्षीय बालक समेत दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

फलका (कटिहार) : फलका थाना क्षेत्र के कोढ़ा सड़क पर गुरुवार की रात लगभग 10 बजे फलका से सत्संग सुन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को बोलेरो ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक महिला व पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी, जबकि दर्जन भर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन
फलका (कटिहार) : फलका थाना क्षेत्र के कोढ़ा सड़क पर गुरुवार की रात लगभग 10 बजे फलका से सत्संग सुन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को बोलेरो ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक महिला व पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी, जबकि दर्जन भर श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये.
सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही फलका थानाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया.
बभनी गांव से गये थे सत्संग सुनने : फलका में हो रहे सतसंग को सुनने के लिए प्रखंड के ही बभनी गांव से दर्जनों महिला व पुरूष श्रद्धालु आये थे. तेज आंधी-तूफान के कारण सतसंग बीच में ही रोक देना पड़ा. इसके कारण सभी श्रद्धालु रात में ही अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नहर पुल के पास श्रद्धालुओं से लदे ऑटो को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गयी. दुर्घटना में बभनी गांव के राजीव रंजन का पांच वर्षीय पुत्र आयुष कुमार की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि मालती देवी(45) की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वहीं गीता देवी(30), कविता देवी(25), माला देवी(25), सलेंद्र यादव(45), अभिलाष कुमारी(15) गंम्भीर रूप से घायल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन