67 बेटिकट यात्रियों से 46690 रुपये जुर्माना वसूला
कटिहार : कटिहार-किशनगंज के बीच बुधवार को ट्रेनों में कॉमर्शियल इंस्पेक्टर, सीटीटीआइ, टीटीइ व आरपीएफ बल की मदद से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट यात्रा सहित ट्रेनों में बिना बुकिंग के सामान ले जाने को लेकर 67 लोगों को पकड़ा गया. इन सभी से जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया. कटिहार रेलमंडल […]
कटिहार : कटिहार-किशनगंज के बीच बुधवार को ट्रेनों में कॉमर्शियल इंस्पेक्टर, सीटीटीआइ, टीटीइ व आरपीएफ बल की मदद से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट यात्रा सहित ट्रेनों में बिना बुकिंग के सामान ले जाने को लेकर 67 लोगों को पकड़ा गया. इन सभी से जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया.
कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम पवन कुमार ने बताया कि कटिहार व किसनगंज रेलखंड के बीच काॅमर्शियल इंस्पेक्टर देवाशीष कारजी, हरिओम, जेबी पासवान, नागेंद्र सीटीटीआइ अभिजित सहित 30 टीटीइ ने चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में आरपीएफ के सिपाही मौजूद थे. चेकिंग के दौरान 67 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इनसे जुर्माना 46690 रुपये वसूला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










