मांगों पर नहीं हुआ विचार तो कल से करेंगे हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

ऑटो चालकों को वाहन खड़ा करने तक को नहीं मिलती जगह कटिहार : जिला ऑटो एसोसिएशन कटिहार के तत्वावधान में छह सूत्री मांग को लेकर बुधवार को सीआईटीयू एवं ऑल इंडिया रोड ट्रासंपोर्ट वर्क्स फेडरेशन ने बैठक की. अध्यक्षता वारिश हुसैन ने की. मौके पर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के उपाध्यक्ष दयानंद सिंह, राज्य संयुक्त मंत्री गौतम […]

विज्ञापन

ऑटो चालकों को वाहन खड़ा करने तक को नहीं मिलती जगह

कटिहार : जिला ऑटो एसोसिएशन कटिहार के तत्वावधान में छह सूत्री मांग को लेकर बुधवार को सीआईटीयू एवं ऑल इंडिया रोड ट्रासंपोर्ट वर्क्स फेडरेशन ने बैठक की. अध्यक्षता वारिश हुसैन ने की. मौके पर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के उपाध्यक्ष दयानंद सिंह, राज्य संयुक्त मंत्री गौतम बोस पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे. जिला मंत्री अजीत कुमार राय सहित अन्य ने कहा कि नव निर्माणाधीन बस स्टैंड के उदामा रहिका स्थांतरण होते ही खाली भू-भाग पर एक आदर्श ऑटो स्टैंड का निर्माण कराया जाय. इससे लोगों को भी सुविधा होगी और ऑटो चालकों को पुलिस के डंडे भी नही खाने पड़ेंगे.
अजीत कुमार ने बताया कि छह सूत्री मांग को लेकर डीएम को 21 मार्च को आवेदन भी दिया गया है. अगर जिला प्रशासन उनकी मांग नही मानती है तो अगामी एक अप्रैल से ऑटो चालक ऑटो नही चलायेंगे. इधर अपनी मांग को लेकर जिला ऑटो चालक एसोसिएशन के तत्वावधान में बीते 26 मार्च से ही ऑटो चालक काला बिल्ला लगकार विरोध प्रदर्शन करते हुए ऑटो चला रहे है.
30 लाख बैरियर के रूप में निगम को दे रहे : जिला ऑटो एसोसिएशन के नेताद्वय ने कहा कि ऑटो चालक प्रति वर्ष बैरियर के रूप में तीस लाख रूपया देते आ रहे है. सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिला.
कई बार ऑटो चालकों ने अपनी मांग को लेकर जिला प्रशासन को आवेदन भी दिया. लेकिन उनकी सुधि लेने वाला भी कोई नही है. ऑटो चालक एसोसिएशन व इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अधिकारियों ने कहा कि अगर जिला प्रशासन ऑटो चालक के मांग पर सटीक निर्णय नही लेती है तो आगामी एक अप्रैल से ऑटो का परिचालन बंद कर दिया जायेगा. मौके पर अजय कुमार यादव, टूनटून यादव, बिनोद यादव, संजीत यादव, ढेलू अंसारी, शंभू पासवान, प्रमोद मिश्रा, शंभू राय, अशोक सिन्हा, मुमताज शामिल थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन