10 बेड के नशामुक्ति केंद्र का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : पहली अप्रैल से शराब बंदी को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारी की जा रही है. सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में दस बेड का डी-एडिक्शन सेंटर यानी नशामुक्ति केंद्र काम करने लगा है. सिविल सर्जन डॉ श्याम चंद्र झा ने औपचारिक रूप से नशामुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया. नशामुक्ति केंद्र का शुभारंभ करते […]

विज्ञापन

कटिहार : पहली अप्रैल से शराब बंदी को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारी की जा रही है. सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में दस बेड का डी-एडिक्शन सेंटर यानी नशामुक्ति केंद्र काम करने लगा है. सिविल सर्जन डॉ श्याम चंद्र झा ने औपचारिक रूप से नशामुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया. नशामुक्ति केंद्र का शुभारंभ करते हुए सीएस डॉ झा ने कहा कि आदतन शराबी का उपचार इस केंद्र में किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से जिले के आदतन शराबियों की पहचान की गयी है. उन्हें प्रेरित करके नशामुक्ति केंद्र में लाया जायेगा.

जहां उनका उपचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहली अप्रैल से शराब बंदी करने की नीति बनायी है. राज्य सरकार के नीतियों के आलोक में ही यह केंद्र स्थापित की गयी है. मौके पर केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ बीके गोपालका, डॉ आरएन पंडित, डीपीएम निलेश कुमार, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी राजेश झा सहित कई चिकित्सक व अन्य लोग उपस्थित थे. सोमवार से शुरू हुई नशामुक्ति केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. 10 बेड वाला इस केंद्र में न केवल एलसीडी, एसी जैसी कई तरह की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है बल्कि सीसीटीवी लगाया गया है.

सीसीटीवी से आंतरिक स्थिति की निगरानी की जायेगी. साथ ही एक चिकित्सा कक्ष, स्टाफ कक्ष, ओपीडी, भंडारकक्ष, काउंसेलर, नर्स जैसी व्यवस्था भी नशामुक्ति केंद्र में की गयी है. राज्य सरकार के निर्देश पर कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार जिले में करीब 9800 के आसपास आदतन शराबी चिह्ति किये गये हैं. ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में काम करने वाली आशा व सेविका के द्वारा निर्धारित प्रपत्र में पिछले माह आदतन शराबी का सर्वे किया गया था. विभागीय सूत्रों की माने तो चिन्हित किये गये आदतन शराबी को नशामुक्ति केंद्र में लाकर उन्हें नशा से मुक्त करने की दिशा में पहल की जायेगी. इसके लिए नशामुक्ति केंद्र में हर जरूरी उपाय किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन