इंटर परीक्षा. जिले के 25 केंद्रों पर हो रही है इंटरमीडिएट की परीक्षा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चौथे दिन भी शांतिपूर्वक हुई परीक्षा शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष नारायण, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम सिंह सहित कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा आज चौथे दिन भी संपन्न हुई. कटिहार : जिले के 25 केंद्रों […]
विज्ञापन
चौथे दिन भी शांतिपूर्वक हुई परीक्षा
शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष नारायण, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम सिंह सहित कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा आज चौथे दिन भी संपन्न हुई.
कटिहार : जिले के 25 केंद्रों पर शनिवार को इंटर की परीक्षा चौथे दिन शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. शहर के 19 व मनिहारी तथा बारसोई के तीन-तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा प्रथम पाली में निर्धारित समय पर शुरू हुई. हालांकि आज भी कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए हैं.
शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष नारायण, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम सिंह सहित कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा आज चौथे दिन भी संपन्न हुई है.
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी जिला पदाधिकारी ललन जी के निर्देश पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे. उल्लेखनीय है कि परीक्षा के शुरुआती दो दिन 24 व 25 फरवरी को कदाचार के आरोप में कुल आठ परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया.
परीक्षा को ले शहर में जाम की समस्या
शहर में वैसे तो प्रत्येक दिन जाम की समस्या आम है, लेकिन वर्तमान में इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित होने से जो शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है उसके क्या कहने. इस जाम से छुटकारा पाने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं. परीक्षा के समय और परीक्षा खत्म होने के बाद शहीद चौक से फ्लाइओवर और जीआरपी चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. लोग अपने वाहन पर रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं. वहीं महिला कॉलेज रोड, बड़ा बाजार रोड, एमजी रोड, विनोदपुर रोड इलाके में भी जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










