हर गांव में पहुंचेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तारिक अनवर ने कहा है कि कटिहार जिले के हर गांव में बिजली पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. शनिवार को स्थानीय राष्ट्रवादी भवन में संवाददाता सम्मेलन में श्री अनवर ने कहा कि आज ही राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के कार्यपालक अभियंता से उनकी इस मामले में बातचीत […]

विज्ञापन
कटिहार : एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तारिक अनवर ने कहा है कि कटिहार जिले के हर गांव में बिजली पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. शनिवार को स्थानीय राष्ट्रवादी भवन में संवाददाता सम्मेलन में श्री अनवर ने कहा कि आज ही राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के कार्यपालक अभियंता से उनकी इस मामले में बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि बिजली हर गांव में पहुंचे, इसके लिए समय सीमा निर्धारित होनी चाहिए. सांसद ने कहा कि वे कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिये हैं कि किस गांव में कब बिजली पहुंचेगी, इसका एक रोड मैप यानी कैलेंडर जारी करें.
कार्यपालक अभियंता ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस दिशा में काम जारी है. ऊर्जा विभाग के सीएमडी प्रत्यय अमृत ने भी इस तरह का दिशा-निर्देश दिया है. बरारी, अमदाबाद व मनसाही प्रखंड में संवेदक को बदल दिया गया है. अब नये संवेदक इस प्रखंड में विद्युतीकरण का काम करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन