प्लेटफॉर्म पर बम मिलने की अफवाह से मची अफरातफरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : स्थानीय रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर बम मिलने की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी ने घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. बम की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता स्टेशन पर पहुंचा व जांच में जुट गया. जिस थैले में बम […]
विज्ञापन
कटिहार : स्थानीय रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर बम मिलने की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी ने घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. बम की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता स्टेशन पर पहुंचा व जांच में जुट गया. जिस थैले में बम बताया जा रहा था, उस थैले से एक प्लास्टिक की बोतल बरामद की गयी.
सुबह रेलवे स्टेशन में फैले इस अफवाह से सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. कटिहार रेल मंडल के एक नंबर प्लेटफाॅर्म के टिकट काउंटर पर एक बैगनुमा सामान लोगों को दिखा. प्लास्टिक को गोलनुमा कर काउंटर पर रखा गया. जब काफी देर तक उस सामान को किसी यात्री ने नहीं हटाया. पूछताछ में भी किसी ने उस समान को अपना नहीं बताया.इससे यात्रियों के मन में आशंका हुई. इसके बाद थैले में बम होने की अफवाह जोर पकड़ने लगी.
घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर इंद्रासन सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष धन्नंजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल टिकट काउंटर पर पहुंचे. इसके बाद इसकी जानकारी आरपीएफ कमांडेट मो साकिब को दी. सूचना प्राप्त होते ही बम निरोधक दस्ता स्टेशन पहुंचा और मामले का खुलासा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










