अब भी नहीं खंगाले जा सके सीसीटीवी फुटेज

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : देश की सेवा में पंजाब गुरदासपुर के जवान मनजीत की हत्या नार्थ इस्ट में सफर के दौरान गोली मार कर की जाती है. हालांकि जवान मनजीत की हत्या कहां होती है यह जांच का विषय है लेकिन हत्या के उपरांत जवान का शव सिविल क्षेत्र से शव बरामद किया गया था. जवान का […]

विज्ञापन

कटिहार : देश की सेवा में पंजाब गुरदासपुर के जवान मनजीत की हत्या नार्थ इस्ट में सफर के दौरान गोली मार कर की जाती है. हालांकि जवान मनजीत की हत्या कहां होती है यह जांच का विषय है लेकिन हत्या के उपरांत जवान का शव सिविल क्षेत्र से शव बरामद किया गया था. जवान का शव दिल्ली- गुवाहाटी रेलखंड पर नहीं मिला है, कटिहार से 20 किलोमीटर दूर दूसरे रेल खंडे कटिहार- मनिहारी के महियारपुर स्टेशन के समीप एक बांस की झाड़ी से बरामद किया गया है.

घटना 10 फरवरी की ही है. 13 फरवरी की रात को मनिहारी पुलिस को शव मिलने की सूचना प्राप्त होती है जहां शिनाख्त के क्रम में उसकी पहचान गोवाहाटी में सिख रेजिमेंट के जवान के रूप में की गयी. घटना को 48 घंटा बीत जाने के पश्चात कटिहार पुलिस अनुसंधान की बात कह रही है.

लेकिन 48 घंटों में भी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के फुटेज भी खंगालने की जहमत नहीं उठाया है कि आखिर जवान स्टेशन से अकेले निकला या फिर उसे कोई वहां से निकाल कर ले गया है या फिर आउटर पर ट्रेन रूकी हो और अपराधी उसका फायदा उठाकर ट्रेन से उतारकर ले गया हो. यह तो जांच की विषय है लेकिन मामले में सिविल पुलिस संवेदनहीन दिख रही है. जब एक जवान की मौत में प्रशासन का रवैया इस प्रकार है तो आम लोगों के मामले में पुलिस का रवैया किस प्रकार होता होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन