सिख रेजिमेंट के जवान की हत्या मामले की हो उच्च स्तरीय जांच

Updated:
विज्ञापन

बरारी : सिख रेजिमेंट के लांसनायक मंजीत सिंह की हत्या कर मनिहारी के महियारपुर में शव मिलने पर स्थानीय जिला प्रशासन से हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग स्थानीय सिख समाज के लोगों ने की है. यंग सिख सोसाइटी काढ़ागोला के प्रधान अजीत सिंह, रणजीत सिंह, अकबाल सिंह, कमल सिंह, प्रखंड प्रमुख नीलम […]

विज्ञापन

बरारी : सिख रेजिमेंट के लांसनायक मंजीत सिंह की हत्या कर मनिहारी के महियारपुर में शव मिलने पर स्थानीय जिला प्रशासन से हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग स्थानीय सिख समाज के लोगों ने की है. यंग सिख सोसाइटी काढ़ागोला के प्रधान अजीत सिंह, रणजीत सिंह, अकबाल सिंह, कमल सिंह, प्रखंड प्रमुख नीलम कौर, खालसा युवा दल भंडारतल, लक्ष्मीपुर, कांतनगर, हुसैना, उचला आदि के सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने सिख रेजिमेंट के आर्मी जवान लांस नायक मंजीत सिंह गुरुदासपुर (पंजाब) जो नार्थ इस्ट ट्रेन से गुवाहाटी ड्यूटी पर जा रहे थे.

रास्ते में रहस्यमय ढंग से हत्या की भर्त्सना करते हुए उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग डीआइजी पूर्णिया, डीएम कटिहार व पुलिस अधीक्षक से की है. देश सुरक्षा में लगे प्रहरी की रेल यात्रा अब असुरक्षित होती नजर आ रही है. परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन