दलालों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश
आबादपुर : विद्युतीकरण के नाम पर लाखों की अवैध उगाही के मामले में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन व सड़क जाम के बाद अब लगभग तीन सप्ताह बीतने के बाद भी दोषियों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने से ठगी के शिकार सैकड़ों प्रदर्शनकारियों में आक्रोश है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बारसोई प्रखंड अंतर्गत […]
आबादपुर : विद्युतीकरण के नाम पर लाखों की अवैध उगाही के मामले में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन व सड़क जाम के बाद अब लगभग तीन सप्ताह बीतने के बाद भी दोषियों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने से ठगी के शिकार सैकड़ों प्रदर्शनकारियों में आक्रोश है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना क्षेत्र के पांच बडि़या व बेराहखोर ग्राम वासियों से विद्युतीकरण के नाम पर इनरगो कंपनी के सहायक ठेकेदार व बिचौलियों के द्वारा घर पीछे 500 रुपया के हिसाब से लाखों की अवैध उगाही की गयी थी
तथा आजिज उक्त ग्राम वासियों द्वारा काजी टोला चौक पर मुख्य मार्ग को घंटों जाम किया गया था. मामले में आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था. जिस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए थे. मामले में इतने दिन बीतने के बाद भी दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न होने से उक्त ग्राम वासियों के अनुसार वे एक बार फिर से स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










