मुहर्रम पर बारसोई में दिखी आस्था और भाईचारे की मिसाल, अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

बारसोई नगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान पारंपरिक अखाड़े में करतब दिखाते युवा एवं मौजूद श्रद्धालु.

Muharram Barsoi: कटिहार के बारसोई में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. ताजिया जुलूस, अखाड़ों के पारंपरिक करतब और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही.

विज्ञापन

बारसोई से अरविन्द गुप्ता की रिपोर्ट:

Muharram Barsoi: कटिहार जिले के बारसोई नगर में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सुबह से ही विभिन्न मोहल्लों से ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पारंपरिक अखाड़ों में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

कर्बला में अकीदतमंदों ने अदा की श्रद्धांजलि

दोपहर बाद सभी ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे. यहां मातमी रस्मों के साथ पारंपरिक खेल और शौर्य प्रदर्शन किए गए. ढोल-ताशों की गूंज और “या हुसैन” के नारों के बीच पूरा वातावरण श्रद्धा और आस्था से सराबोर रहा.

प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट

मुहर्रम को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया. अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे. बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय गश्त करते रहे और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई.

शांति समिति और जनप्रतिनिधियों का मिला सहयोग

पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. प्रशासन और आम नागरिकों के बेहतर समन्वय के कारण पूरे आयोजन के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

भाईचारे और एकता का दिया संदेश

मुहर्रम के अवसर पर लोगों ने सामाजिक सौहार्द, अमन और भाईचारे का संदेश दिया. प्रशासन की मुस्तैदी और आम लोगों के सहयोग से बारसोई में मुहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुकरणीय वातावरण में संपन्न हुआ.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन