संदिग्ध हालात में विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करते अमदाबाद थाना के पुलिस पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Katihar Woman Death: कटिहार के अमदाबाद प्रखंड में 23 वर्षीय विवाहिता सुनैना देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

अमदाबाद से मनोज कुमार की रिपोर्ट:

Katihar Woman Death: अमदाबाद प्रखंड के भवानीपुर खट्ठी पंचायत अंतर्गत नया छबिलाल टोला दियारा गांव में शुक्रवार सुबह 23 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर कपड़े के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव

मृतका की पहचान नया छबिलाल टोला निवासी दिलीप मंडल उर्फ राजेश मंडल की पत्नी सुनैना देवी (23) के रूप में हुई है. बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर के अंदर उनका शव कपड़े के फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही अमदाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

मृतका के पिता संजय कुमार मंडल एवं माता नमिता देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को ही सुनैना देवी अपने ससुराल आई थीं. शुक्रवार सुबह सास द्वारा फोन पर सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे तो बेटी को फंदे से लटका पाया.

परिजनों का कहना है कि मृतका का पति दिलीप मंडल उर्फ राजेश मंडल वर्तमान में मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में गया हुआ है.

आत्महत्या या हत्या, जांच के बाद होगा खुलासा

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. प्रथम दृष्टया मामला फांसी से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सुनैना देवी अपने पीछे पांच वर्षीय और तीन वर्षीय दो पुत्र छोड़ गई हैं. मां की मौत के बाद दोनों बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन