कदाचार मुक्त होगी मैिट्रक व इंटर की परीक्षा : एसपी
कटिहार : मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2016 के सफल संचालन व कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र में कदाचार न हो पाये. जिस सेंटर में कदाचार होने […]
कटिहार : मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2016 के सफल संचालन व कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र में कदाचार न हो पाये. जिस सेंटर में कदाचार होने की जानकारी प्राप्त होगी वहां तैनात पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों की खैर नही. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने कहा कि परीक्षा केंद्र के सीमा परिधि के अंदर प्रवेश पर रोक है अगर कोई व्यक्ति या अविभावक परीक्षा के समय केंद्र के बाहर या परिधि सीमा के अंदर पाये जायेंगे तो उसके विरूद्ध उक्त केंद्र में तैनात पुलिस पदाधिकारी अविलंब कार्रवाई करेंगे.
परीक्षा में कदाचार करने वाले छात्र से दो हजार से 20 हजार तक का जुर्माना साथ ही केंद्र परिसर में चोरी कराते पकड़े जाने पर अविभावकों को जुर्माना व जेल भी हो सकती है. एसपी डॉ जैन ने सरस्वती पूजा भी शांतिपूर्ण माहौल में लोगों से मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूजा में जबरन किसी से भी चंदा नहीं ली जाये. जो भी अपने समर्थ्यता के अनुसार दे उसे रख ले चंदा के दौरान मारपीट या किसी तरह का फसाद उत्पन्न करना भारी पड़ सकता है. त्योहार में सोहार्द बिगाड़ने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










