मवेशी व्यवसायी के घर डाका घरवालों को बंधक बना पीटा

Updated:
विज्ञापन

बरारी(कटिहार) : बरारी थाना क्षेत्र के लाइन पार बरैटा गांव में डेढ़ दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार की देर रात मवेशी व्यवसायी जमाल मंसूरी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने गृह स्वामी सहित परिवार के लोगों को बंधक बना कर 2.10 लाख लूट लिया और चलते बने. तलवार, छुरी, कुल्हाड़ी व […]

विज्ञापन

बरारी(कटिहार) : बरारी थाना क्षेत्र के लाइन पार बरैटा गांव में डेढ़ दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार की देर रात मवेशी व्यवसायी जमाल मंसूरी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने गृह स्वामी सहित परिवार के लोगों को बंधक बना कर 2.10 लाख लूट लिया और चलते बने.

तलवार, छुरी, कुल्हाड़ी व पाइप गन से लैस थे अपराधी
घटना को अंजाम देनेवाले सभी अपराधी 20 से 22 वर्ष के थे. घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ लाल बाबू यादव, पुलिस निरीक्षक बीके सिंह को परिजनों ने बताया कि अपराधी पंद्रह की संख्या में नकाब लगा कर आये थे. उन लोगों ने घटना के पूर्व चारों ओर से घर को घेर लिया था. घर के एक-एक सामान की तलाशी ले रहे थे. बोलेरो की चाबी लेकर गाड़ी का गेट खोल कर छानबीन किया. मोटरसाइकिल लेकर बाहर चौक पर लगा दिया. घर के लोगों को बंधक बनाकर पीटा. सभी अपराधी तलवार, छुरी, कुल्हाड़ी व पाइप गन आदि सेलैस थे.
मवेशी व्यवसायी के…
रुपये लूट कर सभी अपराधी रेलवे लाइन के किनारे की तरफ से भाग गये. जमाल मंसूरी के फर्द बयान पर बरारी थाना में मामला दर्ज किया गया है.
जनप्रतिनिधि पहुंचे पीड़ित से मिलने
घटना की खबर सुन कर प्रखंड उप प्रमुख अजय कुमार सिंह, मुखिया परवेज आलम, समाजसेवी संजय कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह, जियाउर रहमान, बकरूद्दीन अंसारी, राजीव चौधरी पहुंचे. उन लोगों ने एसडीपीओ से अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की. लूट, डाकेजनी की घटना से गांव में भय व्याप्त है. ग्रामीणों ने शिकायत की है कि नहर के निकट रोजाना पियक्कड़ों का जमावड़ा लगता है.
घटना के बाद फायरिंग करते हुए भागे
मवेशी व्यवसायी जमाल मंसूरी ने बताया कि वह मो मुमताज लाभा स्टेशन के पास पशु बाजार से राशि लेकर रात में घर लौटा था. रात में तकिया के नीचे राशि रख कर सो गया था. देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पंद्रह की संख्या में नकाबपोश अपराधी घर में घुस आये. अपराधियों ने मेरे कनपट्टी पर चोरों ओर से कट्टा सटा दिया और मवेशी हाट से लायी राशि देने को कहा. विरोध करने पर घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दिया.
पिटाई से जमाल मंसूरी, उसकी पुत्री डोली खातून, सईद मंसूरी बुरी तरह घायल हो गये. अपराधियों ने घर का सारा सामान बिखेरने के बाद तकिये के नीचे रखा 2.10 लाख रुपये हाथ आते ही हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन