नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं ट्रक व ट्रैक्टर चालक

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : जिले में ओवरलोड वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है. इस ओर न तो परिवहन विभाग का ध्यान है और न ही पुलिस का. इन वाहनों के परिचालन से एक तो हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है दूसरी ओर सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है. साथ ही […]

विज्ञापन

कटिहार : जिले में ओवरलोड वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है. इस ओर न तो परिवहन विभाग का ध्यान है और न ही पुलिस का. इन वाहनों के परिचालन से एक तो हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है दूसरी ओर सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

साथ ही ओवरलोड वाहनों के चलने से सड़कें भी जर्जर हो रही है. प्रभात खबर ने ओवरलोड वाहनों के धड़ल्ले से हो रहे परिचालन का जायजा लिया है और जानने का प्रयास किया है कि आखिर इन वाहनों का परिचालन कैसे हो रहा है. क्यों नहीं ओवर लोडेड वाहनों को पकड़ कर जुर्माना वसूला जा रहा है. जायजा लेने के क्रम में पाया गया कि ओवर लोडेड वाहनों की जांच पड़ताल की कोई व्यवस्था ही नहीं है. ऐसे में कैसे पता चलेगा कि वाहन ओवरलोड है. यही नहीं जांच पड़ताल नहीं किये जाने की वजह से ही ओवरलोड वाहनों का परिचालन बेरोकटोक हो रहा है.
ट्रक पर क्षमता से अिधक लोड होता है सामान : ओवर लोडेड वाहनों का सबसे अधिक परिचालन मनिहारी से आने वाले वाहनों में होता है. इनमें ट्रक पर क्षमता से अधिक मेटल, गिट्टी को लोड कर कटिहार सहित पूर्णिया, अररिया, किशनगंज सहित कई अन्य जिलों में ले जाया जाता है.
ओवर लोडेड वाहनों का परिचालन वैसे तो पूरे दिन होता है. लेकिन शाम शाम आठ बजे के बाद इसमें बढ़ोतरी हो जाती है. ओवर लोडेड वाहनों का काफिला एक साथ रैला की तरह चलता है. इन वाहनों का जब काफिला गुजरता है तो लोग सड़क से दूर हटने को मजबूर हो जाते हैं. चूंकि एक तो रफ्तार अधिक होता है दूसरा ओवरलोड होने के कारण हमेशा पलटने का खतरा बना रहता है.
मेटल व गिट्टी झारखंड के साहेबगंज से गंगा नदी पार कर मनिहारी गंगा घाट लाया जाता है. मनिहारी घाट से ही मेटल व गिट्टी विभिन्न जिलों में भेजी जाती है. यहां प्रतिदिन 25 लाख से अधिक का कारोबार होने की बात बतायी जाती है.
कई थानों से होकर गुजरता है ओवर लोड वाहन : मनिहारी से आने वाले ओवर लोडेड ट्रक कई थानों से गुजर कर कटिहार पहुंचता है. लेकिन कही भी जांच पड़ताल नहीं होती है.
सबसे पहले मनिहारी थाना, इसके बाद मनसाही थाना से गुजरते हुए कटिहार के सहायक थाना के नाक के नीचे से ओवर लोडेड ट्रक गुजरते हैं. लेकिन कही कोई जांच पड़ताल करने की जहमत नहीं उठायी जाती है. परिणाम स्वरूप ऐसे वाहनों का परिचालन दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. इससे मनिहारी-कटिहार सड़क पर चलने वाले वाहन चालक व आमलोग हमेशा दहशत में जीने को विवश हो रहे हैं.
मिरचाईबाड़ी में बड़े वाहनों के परिचालन से होती है परेशानी
हमारी टीम ने जायजा लेने के क्रम में पाया कि मनिहारी से कटिहार को आने वाले ओवर लोडेड ट्रकों से मिरचाईबाड़ी में हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न होती है. दोनों ओर से वाहनों के आ जाने से खासकर सहायक थाना चौक, बजरंग बली चौक, अंबेदकर चौक आदि पर जाम की समस्या बनी रहती है. शहरी क्षेत्र होने के बावजूद यहां नो इंट्री का पालन नहीं होता है.
जबकि भीड़-भाड़ वाला यह क्षेत्र है. कई स्कूल, प्रशासनिक पदाधिकारियों का कार्यालय, कोर्ट कचहरी आदि होने के बावजूद बड़े ओवर लोडेड वाहनों का परिचालन होता है जो बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहा है
.
कहते हैं डीटीओ
इस संबंध में डीटीओ अमरेंद्र कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि समय-समय पर ओवर लोडेड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर घर पकड़ की जाती है. कार्रवाई की एक कॉपी एसपी को भी भेजा जाता है. पुन: इस मार्ग पर ओवर लोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन