शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएम ने की थी बैठक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
16 दिन बीत गये, नहीं सुधरे हालात कटिहार : शहर में जाम की समस्या आम हो गयी है. लेकिन इस दिशा में प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल अब-तक नहीं की जा सकी है. सबसे अधिक जाम शहीद चौक पर लगता है. इस जाम में रोगी को लेकर जाने वाले एम्बुलेंस भी फंस जाते […]
विज्ञापन
16 दिन बीत गये, नहीं सुधरे हालात
कटिहार : शहर में जाम की समस्या आम हो गयी है. लेकिन इस दिशा में प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल अब-तक नहीं की जा सकी है. सबसे अधिक जाम शहीद चौक पर लगता है. इस जाम में रोगी को लेकर जाने वाले एम्बुलेंस भी फंस जाते हैं. यही नहीं कई बार स्कूली वाहन भी जाम में घंटों फंसे रहते हैं. बच्चों को घर जाने में बहुत देर हो जाती है. जिला पदाधिकारी ने जाम की समस्या से निबटने के लिए बीते 10 जनवरी को चेंबर के पदाधिकारी
सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों व जनप्रतिनिधि के साथ बैठक की थी. जिससे शहर जाम मुक्त हो सके. लेकिन बैठक को 16 दिन बीतने को हो चला. लेकिन इस पर न तो पालन हुआ और न ही यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










