katihar news : लावारिश ऑटो से 71 लीटर शराब बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 10:40 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बैलगछी मोड़ के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर विदेशी शराब लोड कर पश्चिम बंगाल से कटिहार की ओर जा रहे लावारिश ऑटो को प्राणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त कर 71 लीटर विदेशी शराब बरामद किया

विज्ञापन

प्राणपुर. थाना क्षेत्र के बैलगछी मोड़ के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर विदेशी शराब लोड कर पश्चिम बंगाल से कटिहार की ओर जा रहे लावारिश ऑटो को प्राणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त कर 71 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान प्राणपुर थाना क्षेत्र के बैलगछी मोड़ के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल से कटिहार कि ओर जाने के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर प्राणपुर पुलिस के द्वारा लावारिस ऑटो को जब्त किया. जिसे प्राणपुर थाना में लाकर बीआर 11,टी 1543 नंबर की ऑटो को सर्च किया गया तो विभिन्न तरह के 71 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसको लेकर प्राणपुर पुलिस के द्वारा कांड दर्ज कर अभियुक्त कि गिरफ्तारी के लिए कांड का अनुसंधान किया जा रहा है. मौके पर प्राणपुर पुलिस अवर निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार के साथ प्राणपुर थाना में कैई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन