जमीन विवाद में मारपीट पिता पुत्र सहित तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट पिता पुत्र सहित तीन जख्मीकटिहार. कोढ़ा थाना क्षेत्र के मकईपुर निवासी पिता, पुत्र सहित एक अन्य को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रविवार को सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना बाबत घायल के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है. प्राप्त […]

विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट पिता पुत्र सहित तीन जख्मीकटिहार. कोढ़ा थाना क्षेत्र के मकईपुर निवासी पिता, पुत्र सहित एक अन्य को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रविवार को सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना बाबत घायल के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उमानाथ चौहान पिता द्वारका प्रसाद चौहान पुत्र रविंद्र चौहान व धर्मेद्र चौहान को आपसी रंजिश में रविवार को विपक्षी लोगों ने पीटकर घायल कर दिया. परिजनों व स्थानीय लोगों के मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची व घायल का बयान दर्ज किया. जिसमें इलाजरत पिता व पुत्र ने घटना बाबत मारपीट सहित लूटपाट का आरोप लगाते हुए विपक्षी पर प्राथमिकी दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन