सदर अस्पताल में 70 जीविकाकर्मी तीन शिफ्ट में कर रहीं सफाई

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 May 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में 70 जीविकाकर्मी तीन शिफ्ट में कर रहीं सफाई

सदर अस्पताल में 70 जीविकाकर्मी तीन शिफ्ट में कर रहीं सफाई

विज्ञापन

– आधुनिक मशीन से पूरे परिसर का साफ-सफाई का होगा काम कटिहार सदर अस्पताल की साफ- सफाई को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब जीविका ने अस्पताल के साफ सफाई का पूरा जिम्मा अब अपने हाथों में ले लिया है. रविवार को हुए वार्ता के बाद जीविका साफ सफाई के कार्य में जुड़ गयी है. सोमवार को बिना किसी तनाव के जीविका ने अस्पताल परिसर में साफ सफाई के कार्य को किया. साफ सफाई को लेकर जीविका के कुल 70 जीविका कर्मियों को काम पर रखा गया है. जो तीन शिफ्ट में सदर अस्पताल की साफ सफाई का कार्य करेंगी. सदर अस्पताल परिसर, मदर चाइल्ड हॉस्पिटल, एक सौ वार्ड बना अस्पताल सभी जगह साफ सफाई के कार्य को करेंगे. सदर अस्पताल के साफ सफाई को लेकर अब अस्पताल में आधुनिक मशीनों का भी इस्तेमाल किया जायेगा. पहले की तरह सिर्फ झाड़ू और पोछा के जरिए साफ-सफाई नहीं की जायेगी. बल्कि आधुनिक मशीन के जरिए भी पूरी साफ सफाई को लेकर व्यवस्था की गई है. आधुनिक मशीन में फिलहाल अभी तीन ब्रश मशीन, एक ट्राली, दो वैक्यूम क्लीनर, दो हाई प्रेशर जैसे मशीन को उपयोग में लाया जायेगा. इस मशीनों को चलाने के लिए जीविका को ट्रेनिंग भी दी गई है. हालांकि सोमवार के दिन इस मशीनों का उपयोग नहीं किया जा सका. इस संदर्भ में जीविका के सुपरवाइजर रीमा कुमारी, पंकज कुमार ने बताया कि इन सभी मशीनों को चलाने के लिए बिजली की आवश्यकता होती है. इसको लेकर इसमें विद्युत संबंधित कार्य किए जायेंगे. जिनके बाद सभी मशीनों का संचालन हो पायेगा. उन्होंने बताया कि इस मशीन के जरिए गंदे से गंदे फर्श को बड़ी ही आसानी से साफ किया जा सकता है. हाई प्रेशर मशीन से सारी गंदगी को साफ किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जीविका को कैसे काम करना है इसको लेकर प्रशिक्षित कर दिया गया है. अस्पताल में साफ सफाई का कार्य शुरू होने के बाद अब सभी मशीनों को जल्द सेटअप करके इससे भी साफ सफाई का काम शुरू किया जायेगा. लॉन्ड्री के काम में अभी लगेगा कुछ समय सदस्य दल में जीविका को जहां साफ सफाई के कार्य को करना है तो दूसरी तरफ लॉन्ड्री के भी काम को जीविका के ही हाथों होना है. फिलहाल अस्पताल की साफ सफाई जीविका ने अपने हाथों में ले लिया है. रही बात लॉन्ड्री की तो अभी उसमें कुछ और समय लगने वाला है. इस संदर्भ में जीविका डीपीएम इंद्रदेव इंदु ने बताया कि जीविका को लॉन्ड्री का भी काम करना है. जिसमें सदर अस्पताल के चादर कपड़े जो भी लॉन्ड्री के लिए है वह सभी धोना जीविका को ही है. इसको लेकर धोने के लिए बड़े वाशिंग मशीन ड्राई मशीन यह सभी लगेंगे. इसको लेकर एक अलग व्यवस्था की जरूरत पड़ेगी. पानी सप्लाई और बहुत से इंतजाम भी करने पड़ेंगे. हालांकि इसको लेकर अभी सदर अस्पताल में जगह डिसाइड नहीं हो पाया है. जिस कारण से इसमें थोड़ा और समय लगने वाला है. डीपीएम ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में भी साफ सफाई का कार्य जीविका को करना है. इसको लेकर बहुत जल्द अनुमंडल अस्पताल में भी काम शुरू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन