जनता को लाभ मिले, इसकी जिम्मेवारी मेरे ऊपर : बुखारी

Updated:
विज्ञापन

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष असमतुल्ला बुखारी ने सर्किट हाउस में कहा कि खाद्य सुरक्षा गारंटी योजनांतर्गत आठ करोड़ 17 लाख लोगों के बीच गेहूं, चावल पहुंचा रहे हैं. इसके लिए 90 हजार पीडीएस डीलर कार्य कर रहे हैं कटिहार : जन वितरण प्रणाली में कैसे सुधार लाया जा सके, उसको कितना चुस्त-दुरुस्त और खामियों […]

विज्ञापन

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष असमतुल्ला बुखारी ने सर्किट हाउस में कहा कि खाद्य सुरक्षा गारंटी योजनांतर्गत आठ करोड़ 17 लाख लोगों के बीच गेहूं, चावल पहुंचा रहे हैं. इसके लिए 90 हजार पीडीएस डीलर कार्य कर रहे हैं

कटिहार : जन वितरण प्रणाली में कैसे सुधार लाया जा सके, उसको कितना चुस्त-दुरुस्त और खामियों को दूर किया जा सके साथ ही जनहित में जनता को लाभ मिले. इसकी जिम्मेवारी मेरे ऊपर है. उक्त बातें राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष असमतुल्ला बुखारी ने सर्किट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा गारंटी योजनांतर्गत आठ करोड़ 17 लाख लोगों के बीच गेहूं, चावल पहुंचा रहे हैं. इसके लिए 90 हजार पीडीएस डीलर कार्य कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हमारे पास मैन पावर की कमी है. इसको देखते हुए 517 एजीएम की बहाली मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा. इसके बाद एमओ की बहाली की जायेगी. हर साल रिपोर्ट कार्ड जारी किया जायेगा. प्रभात खबर के संवाददाता द्वारा जब यह प्रश्न किया गया कि पिछले 26 दिसंबर को जब एसएफसी के जिला प्रबंधक मनिहारी एसएफसी जांच के लिए पहुंचे तो ढाई हजार क्विंटल अनाज का लेखा-जोखा उन्हें प्राप्त नहीं हुआ तो आयोग अध्यक्ष श्री बुखारी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर बात सच होती है तो संबंधित पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन