गार्ड पर नि:शक्त मरीज को पीटने का आरोप
गार्ड पर नि:शक्त मरीज को पीटने का आरोप बरारी. प्रखंड के रेफरल हॉस्पिटल बरारी में इलाज कराने पहुंची नि:शक्त चानो देवी के साथ परिजन उपचार करा रहे थे. इस बीच एनजीओ द्वारा तैनात गार्ड ने मरीज के परिजनों की जम कर पिटाई कर दी. घटना की खबर हॉस्पिटल से बरारी थाना को दी गयी. थाना […]
गार्ड पर नि:शक्त मरीज को पीटने का आरोप बरारी. प्रखंड के रेफरल हॉस्पिटल बरारी में इलाज कराने पहुंची नि:शक्त चानो देवी के साथ परिजन उपचार करा रहे थे. इस बीच एनजीओ द्वारा तैनात गार्ड ने मरीज के परिजनों की जम कर पिटाई कर दी. घटना की खबर हॉस्पिटल से बरारी थाना को दी गयी. थाना में दिये आवेदन में पवन महतो नि:शक्त चानो देवी, बिहारी महतो ने बताया कि मंगलवार को रात्रि इलाज कराने हॉस्पिटल पहुंची. इस बीच हॉस्पिटल में एनजीओ द्वारा तैनात गार्ड जो ड्यूटी पर नहीं था. गार्ड विक्रम यादव, आनंद कुमार मंडल मोटरसाइकिल से आया और मारपीट करने लगा. गार्ड द्वारा काफी हंगामा पर डॉक्टर ने मना किया तो डॉक्टर को भी अभद्र गाली दिया. हॉस्पिटल द्वारा थाना को सूचना दी. थानाध्यक्ष नरेश कुमार हॉस्पिटल पहुंचे तो दोनों गार्ड फरार हो गया. चानो देवी के पुत्र पवन महतो ने थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










