पिकअप से 63.750 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

पिकअप से 63.750 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार
अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के जमड़ा पुल के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर अमदाबाद पुलिस ने विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त किया है. जिस में 63.750 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है. तस्कर पुलिस को देखकर भागने गया. इस संदर्भ में जानकरी देते हुए थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बैरिया जमड़ा पश्चिम टोला पुल के पास 63.750 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. साथ ही शराब लेकर जा रहे पिकअप वैन को भी जब्त किया गया है. शराब तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गया. शराब लेकर जाने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसे लेकर उक्त स्थल पर पुलिस बल के साथ शराब तस्कर को खदेड़ा गया. लेकिन वैन छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. मौके पर एसआई उमेश कुमार सिंह, एसआई संजीत कुमार प्रसाद, एसआई भोला कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










