सहयोग शिविर में 396 आवेदनों का किया निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
सहयोग शिविर में 396 आवेदनों का किया निष्पादन

खंड की बैसा गोविंदपुर पंचायत भवन अनारकली में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बरारी.

प्रखंड की बैसा गोविंदपुर पंचायत भवन अनारकली में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी ने विभागीय काउन्टर लगाकर आमजनों की समस्या से संबंधित आवेदन लिए और निष्पादन भी किया. बीडीओ ने बताया कि सहायता शिविर में कुल 396 आवेदन का निष्पादन किया गया. जिसमें 124 आवेदन ग्रामीण विकास विभाग के थे. शिविर में जीविका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य, बालविकास परियोजना, कृषि, पीएम आवास योजना, राजस्व भूमि, मनरेगा, पेंशन सहित विभागों से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि यह शिविर प्रत्येक पंचायतों में माह के मंगलवार को लगाया जायेगी. जो तीस दिनों तक आवेदन प्राप्त कर शिविर लगाकर आवेदन का निष्पादन किया जायेगा. सहयोग शिविर में शिविर प्रभारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजमल खुर्शीद, सहायक प्रभारी सह कल्याण पदाधिकारी अनिश सिन्हा, बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, सीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, बीपीएम संजीव कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदर्श कुमार अमन, विद्युत कनीय अभियंता शिव शंकर, पशु चिकित्सक मुकेश कुमार वर्णवाल, पीओ श्यामदेव कुमार, आरओ अमन कुमार सहित विभागों के कर्मी व मुखिया मतीन, आलमगीर, मतिउर रहमान ग्रामीण मौजूद रहे. दो जून को बकिया सुखाय में सहायोग शिविर लगाया जायेगा. इसके आवेदन लेन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन