जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 36 गिरफ्तार

Updated at : 17 Jul 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 36 गिरफ्तार

जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 36 गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया है. नव पदस्थापित एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष ने संपूर्ण जिले में बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया. वारंट, कुर्की, इश्तिहार के निष्पादन व विभिन्न शीर्षों में गिरफ्तारी को लेकर चलाये गये अभियान में हत्या के प्रयास मामले में एक, अपहरण के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. अजमानतीय वारंट के मामले में दो लोग व जमानतीय वारंट में 27 लोगों को गिरफ्तार किया. कांडों में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 07 रही. मध्य निषेध अधिनियम में पुलिस की कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 10 लीटर देसी शराब एवं 553 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. वाहन चेकिंग में 79500 रुपया जुर्माना वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन