हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन से 31 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन से 31 लीटर शराब बरामद

हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन से 31 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन

कटिहार होली के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन व आरआरए ब्रिज के नीचे से कुल 36.625 लीटर शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मध निषेध विभाग की टीम एवं आरपीएफ ने कटिहार रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया. हाटा बाजार एक्सप्रेस के कटिहार प्लेटफार्म पर पहुंचते ही छापेमारी दल ने ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान लावारिस अवस्था में 31 लीटर शराब बरामद किया. आरआरआई ब्रिज के नीचे से 5.625 लीटर शराब बरामद किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 36.625 लीटर शराब बरामद कर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन