ट्रेन से 30 लीटर शराब बरामद

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मद्य निषेध टीम ने सालमारी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर ट्रेन से 30 लीटर शराब लावारिस स्थिति में बरामद की है.
कटिहार. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मद्य निषेध टीम ने सालमारी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर ट्रेन से 30 लीटर शराब लावारिस स्थिति में बरामद की है. जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने सालमारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पश्चिम बंगाल निर्मित अवैध देशी शराब (हिमालयन गोल्ड) 30 लीटर बरामद की. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर इस संदर्भ में स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर उत्पाद विभाग में अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




