सहयोग शिविर में 1721 में 1609 मामलों का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
सहयोग शिविर में 1721 में 1609 मामलों का निष्पादन

प्रभारी जिला पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निदान कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने किया दावा

कटिहार. जिले के प्रभारी सचिव राज कुमार ने प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत बस्तौल पंचायत सरकार भवन, मनसाही प्रखंड अंतर्गत चितौरिया पंचायत सरकार भवन और मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बाघमारा सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिव राज कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर जनता और सरकार के बीच एक सेतु का कार्य कर रहा है. जनमानस की किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान इस शिविर के माध्यम से 30 दिनों के भीतर निश्चित रूप से किया जा रहा है. प्रभारी जिला पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निदान कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी नागरिक की परेशानी को 30 दिनों के अंदर दूर किया जायेगा. शिविर के दौरान प्रभारी सचिव ने लोगों को उनकी समस्या से संबंधित प्रमाण-पत्र अपने हाथों से प्रदान करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. इस तरह के सहयोग शिविर के लिए आवेदन 30 दिन पूर्व से ही लिये जा रहे थे.

बचे आवेदनों को भी शीघ्र निष्पादित करने का मिला निर्देश

जिला प्रशासन ने दावा किया है कि पूरे जिले में इस शिविर के आलोक में कुल प्राप्त 1721 आवेदनों में से 1609 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है. शेष आवेदनों को भी शीघ्र निष्पादित कर सेवा संवाद समाधान पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश प्रभारी सचिव दिया. शिविर स्थलों के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव के साथ-साथ प्रभारी जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन