सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार गंभीर

Updated at : 01 Sep 2014 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार गंभीर

समेली (कटिहार) : एनएच 31 पर शनिवार की देर रात्रि करीब 2.30 बजे डुम्मर बखरी मोड़ के निकट खड़े ट्रक को पीछे से पिकअप ने ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की खबर पर पोठिया […]

विज्ञापन

समेली (कटिहार) : एनएच 31 पर शनिवार की देर रात्रि करीब 2.30 बजे डुम्मर बखरी मोड़ के निकट खड़े ट्रक को पीछे से पिकअप ने ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की खबर पर पोठिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. जानकारी के अनुसार पूर्णिया की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप वैन गाड़ी (बीआर-11एफ -2913), जिसपर बांस लोड था.

बखरी मोड़ के समीप पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक रोड पर खड़ा था. जिसे पीछे से पिकअप वैन ने जोरदार तरीके से ठोकर मार दिया. पिकअप पर सवार बैशाखी मल्लिक (65), खानपुर थाना रतनपुर जिला मधेपुरा निवासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसी गाड़ी पर सवार संजय मल्लिक, मिथुन मल्लिक, राजकुमार मल्लिक, प्रकाश मल्लिक बुरी तरह से घायल हो गया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी रखवाली कर रहे पुलकित पासवान ने तुरंत घटना की जानकारी थाना को दी. तभी गश्ती गाड़ी पहुंच कर घायलों को समेली पीएचसी ले जाया गया. रविवार की सुबह मृतक को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया. सभी घायल की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे भी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जबकि पिकअप वैन का चालक फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन