1.65 करोड़ की लागत से 14 विकास कार्यों का होगा निर्माण

Updated at : 04 Oct 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
1.65 करोड़ की लागत से 14 विकास कार्यों का होगा निर्माण

1.65 करोड़ की लागत से 14 विकास कार्यों का होगा निर्माण

विज्ञापन

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने विधायक कोष से कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पांच वार्ड क्रमशः एक, पांच, छह, नौ, दस एवं 12 में लगभग 1.65 करोड़ की लागत से 14 विकास कार्यों का शिलान्यास विधिवत पूजन व नारियल फोड़कर किया. इन योजनाओं में मुख्य रूप से मुहल्ले में पीसीसी पथ व ढक्कन सहित पक्का नाला का निर्माण कार्य शामिल है. इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बताया की बारिश के दिनों में जल जमाव के कारण मुहल्ले वासियों को काफी परेशानी हो रही थी. इन पथों व पक्का नालों के निर्माण से मुहल्ले वासियों को अब आवागमन में काफी सुगमता हो होगी. उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डो मे पीसीसी पथ व पक्का नाला निर्माण के साथ ही विधानसभा क्षेत्र केअन्य पथों का भी कायाकल्प कराया गया है. इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री के संग भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, बबन झा, रवींद्रनाथ पोद्दार, जवाहर साह, राजेश्वर चौहान, परिमल झा, प्रकाश रंजन, बबलू गुप्ता, बबलू यादव, श्याम महेश्वरी, अभिषेक सिंह आदि भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व मुहल्ला वासी उपस्थित थे. पीसीसी पथ तथा पक्का नाला के निर्माण से मुहल्ला वासियों विशेष कर महिलाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कटिहार के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर पूर्व उप मुख्यमंत्री की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन