जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोष से क्षेत्र हुआ गूंजायमान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बरारी : खालसा पंथ के प्रथम गुरूनानक देवजी एवं नौंवी पातशाही गुरुतेग बहादुर जी महाराज की पावन धरती एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरूबाजार काढ़ागोला साहिब में मानवता के प्रतीक श्री गुरूनानक देवजी महाराज की 550वां प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पांच प्यारो की अगवाई में नगर कीर्तन अमृत बेले नगर भ्रमण को निकाला गया. गुरूद्वारा […]
विज्ञापन
बरारी : खालसा पंथ के प्रथम गुरूनानक देवजी एवं नौंवी पातशाही गुरुतेग बहादुर जी महाराज की पावन धरती एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरूबाजार काढ़ागोला साहिब में मानवता के प्रतीक श्री गुरूनानक देवजी महाराज की 550वां प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पांच प्यारो की अगवाई में नगर कीर्तन अमृत बेले नगर भ्रमण को निकाला गया.
गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सतसंग सभा द्वारा सर्व साध संगत के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ नगर भ्रमण करते हुए गुरूवाणी का शब्द गायन कर आगे बढ़ते रहे. गुरूद्वारा साहिब को लाल, गली, जवी, हरी लाइटों से जगमगाया गया.
सिख श्रद्धालु सहित नानक नाम लेवा उदासी संगत ने गुरूपर्व में अपनी हाजिरी भरी, मत्था टेका. देर रात्री तक गुरूद्वारा साहिब में शब्द कीर्तन के साथ कथा वाचक द्वारा गुरूवाणी का मनोहर कीर्तन का श्रवण कराया गया. संगत गुरूवाणी का श्रवण कर निहाल हुई. ग्रंर्थी भाई गुरनाम सिंह ने मानव कल्याण को अरदास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










