वाहन चेकिंग में कार से 17 जिंदा कारतूस बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटिहार : एसपी विकास कुमार के निर्देश पर सहायक थाना के अमर जवान चौक पर ट्रैफिक थाना इंचार्ज प्रेम कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिस क्रम में ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने एक बिना नंबर की गाड़ी से चार लोगों को पकड़ा. इसके अतिरिक्त झारखंड नंबर गाड़ी से 17 पीस […]
विज्ञापन
कटिहार : एसपी विकास कुमार के निर्देश पर सहायक थाना के अमर जवान चौक पर ट्रैफिक थाना इंचार्ज प्रेम कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिस क्रम में ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने एक बिना नंबर की गाड़ी से चार लोगों को पकड़ा.
इसके अतिरिक्त झारखंड नंबर गाड़ी से 17 पीस जिंदा कारतूस ट्रैफिक पुलिस ने बरामद किया. घटना की जानकारी मिलते ही कटिहार एसडीपीओ अनिल कुमार मुफस्सिल थानाध्यक्ष से इंस्पेक्टर निर्मल कुमार पहुंचे एवं मामले की तफ्तीश में जुट गये हैं. जांच के क्रम में बरामद कारतूस शस्त्र लाइसेंस धारक के थे. वह बिना नंबर के पकड़े गये चार पहिया वाहन को लेकर ट्रैफिक पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.
कहते हैं पुलिस निरीक्षक : मुफस्सिल थानाध्यक्ष निर्मल यादवेंदू ने बताया कि बरामद कारतूस के संबंधित कागजात प्रस्तुत किये जाने एवं उसके लाइसेंस दिखाएं जाने पर पुलिस ने कारतूस एवं पकड़े गये कार को छोड़ दिया.
पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया
कुरसेला. एसएच 77 पर बल्थी महेशपुर के समीप पुलिस अधिकारियों ने गहन वाहन जांच अभियान चलाया. जानकारी अनुसार सड़क से गुजरने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गयी और वाहन परिचालन के आवश्यक दास्तावेज की जांच की गयी. जानकारी में बताया गया है कि आतंकी गतिविधि को लेकर पुलिस ने वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाकर तलासी लिया. हालांकि इस जांच अभियान के संबंध पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










