70 वेंडरों को भेजा गया जेल: डीसीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और स्वच्छता को लेकर समय-समय पर रेलवे प्रशासन के द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रेल प्रशासन के द्वारा दो दिनों से कटिहार रेलवे स्टेशन तथा स्टेशन परिसर में अवैध वेंडरों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर रेल प्रशासन के द्वारा 70 अवैध वेंडरों […]
विज्ञापन
कटिहार : यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और स्वच्छता को लेकर समय-समय पर रेलवे प्रशासन के द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रेल प्रशासन के द्वारा दो दिनों से कटिहार रेलवे स्टेशन तथा स्टेशन परिसर में अवैध वेंडरों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर रेल प्रशासन के द्वारा 70 अवैध वेंडरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
कटिहार रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेकानंद द्विवेदी ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारो को बताया कि कटिहार स्टेशन पर लगातार अवैध वेंडरों के द्वारा अवैध रूप से सामान और खानपान बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी.
जिसको लेकर यह सघन अभियान रेल प्रशासन के द्वारा कटिहार स्टेशन व परिसर में चलाया गया. सीनियर डीसीएम ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, संरक्षा, स्वच्छता के साथ साथ बेहतर खानपान उपलब्ध कराना रेल प्रशासन की जिम्मेदारी है. इसी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा यह कदम उठाया गया है.
उन्होंने कहा कि स्टेशन के आसपास के इलाकों में भी फैले अतिक्रमण को हटाने को लेकर रेलवे प्रशासन के द्वारा रेलवे पुलिस को कड़ाई से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. सिनियर डीसीएम ने बताया कि कटिहार रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों के विरुद्ध चलाये गये. सघन अभियान के तहत 27 अगस्त को 40 अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया गया था.
जिन्हें दो दिन की जेल तथा एक-एक हजार रुपये रेलवे न्यायालय के द्वारा जुर्माना की राशि वसूलने के बाद छोड़ा गया. 28 अगस्त को भी रेलवे प्रशासन के द्वारा 30 अवैध वेंडरों को पकड़ रेलवे न्यायालय के सुपुर्द किया गया. न्यायिक दण्डाधिकारी धमेन्द्र सिंह ने सभी को एक दिन का कारावास तथा दो-दो हजार रुपये की जुर्माना लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




