पुलिस को चकमा देकर पेशी को कोर्ट लाया जा रहा आरोपी फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2019 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : कोढ़ा थाना से गिरफ्तार आरोपित को कटिहार कोर्ट पेशी के लिए पहुंचे पुलिस कर्मी को चकमा देकर मंगलवार को फिर एक आरोपित फरार हो गया. इस संदर्भ में एसपी विकास कुमार ने बताया कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी प्रीतम साह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न मामले में वांरट जारी किया गया था. […]
विज्ञापन
कटिहार : कोढ़ा थाना से गिरफ्तार आरोपित को कटिहार कोर्ट पेशी के लिए पहुंचे पुलिस कर्मी को चकमा देकर मंगलवार को फिर एक आरोपित फरार हो गया. इस संदर्भ में एसपी विकास कुमार ने बताया कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी प्रीतम साह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न मामले में वांरट जारी किया गया था. कोढ़ा थाना पुलिस ने उक्त मामले में सोमवार की रात छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.
कोढ़ा थाना से दो होमगार्ड जवान की अभिरक्षा में उक्त कैदी को कटिहार कोर्ट के लिए भेजा गया. जवान अपने कस्टडी में कटिहार कोर्ट लेकर पहुंच गये. उसी दौरान आरोपित अपराधी ने होमगार्ड जवान को चकमा देकर वहां से फरार हो गया. एसपी श्री कुमार ने बताया कि उक्त मामले में दोषी होमगार्ड जवान के विरुद्ध कार्रवाई कर फरार आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर जिले के सभी थाना पुलिस को निर्देश दिया गया है.
बताते चलें कि हाल के दिनों में कटिहार सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती हुआ कुख्यात कैदी संजीत राय उर्फ सोखा तथा उसके पूर्व कुख्यात अपराधी छोटू पोद्दार भी पुलिस अभिरक्षा में पुलिस बलों को चकमा देकर फरार हो गया था. बताते चले कि इन दोनों कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध दर्जनों लूट, हत्या सहित आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है.
पुलिस गिरफ्त से फरार अपराधी कभी भी जिले में कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है. ऐसे में यह अपराधी पुलिस के लिए ही सिरदर्द बन सकता है. आखिर ऐसे अपराधियों की सुरक्षा में इतनी बड़ी चुक कैसे. ऐसे अपराधियों का पुलिस अभिरक्षा से फरार होना विभाग की निरंकुशता को दर्शाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




