दहेज उत्पीड़न का आरोपित पति हुआ गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खैरा : पुलिस ने थाना क्षेत्र के खड़ाईच पंचायत के जरगोहा गांव से दहेज उत्पीड़न के आरोपित पति को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष सुदर्शन राम ने बताया कि पुलिस ने उक्त गांव निवासी श्यामसुंदर साव को जमुई से गिरफ्तार किया है. उस पर उसके ससुर संजीव साव ने बीते पांच जुलाई को खैरा […]
विज्ञापन
खैरा : पुलिस ने थाना क्षेत्र के खड़ाईच पंचायत के जरगोहा गांव से दहेज उत्पीड़न के आरोपित पति को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष सुदर्शन राम ने बताया कि पुलिस ने उक्त गांव निवासी श्यामसुंदर साव को जमुई से गिरफ्तार किया है. उस पर उसके ससुर संजीव साव ने बीते पांच जुलाई को खैरा थाना में आवेदन देकर दहेज उत्पीड़न करने तथा अपनी पुत्री के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था.
उसने बताया था कि श्यामसुंदर साव ने उसकी बेटी को मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया था. उसने यह भी बताया था कि वह मेरी बेटी के साथ बराबर मारपीट करते रहता था. साथ ही शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे. इसी मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस ने श्यामसुंदर साव को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










