टर्मिनल तक पहुंच जा रहे रिक्शा चालक, हो सकता है हादसा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटिहार : कटिहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन रिक्शा पड़ाव में परिणत होता जा रहा है. टर्मिनल में जब ट्रेन आती है तो दर्जनों रिक्शा प्लेटफॉर्म पर चली जाती है. जिससे यात्रियों को आने जाने में काफी असुविधा हो रहा है. यहां कागज कलम में सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है. लेकिन धरातल पर सुरक्षाकर्मी के […]
विज्ञापन
कटिहार : कटिहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन रिक्शा पड़ाव में परिणत होता जा रहा है. टर्मिनल में जब ट्रेन आती है तो दर्जनों रिक्शा प्लेटफॉर्म पर चली जाती है. जिससे यात्रियों को आने जाने में काफी असुविधा हो रहा है. यहां कागज कलम में सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है.
लेकिन धरातल पर सुरक्षाकर्मी के नहीं रहने के कारण रिक्शा चालक अपने मनमाने ढंग से टर्मिनल परिसर ही नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म तक रिक्शा लेकर जाने का सिलसिला पिछले कई महीनों से जारी है. ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. रेल प्रशासन को समय रहते हुए प्लेटफॉर्म पर रिक्शा एवं अन्य वाहन ले जाने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए.
लेकिन रेल प्रशासन के द्वारा इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया है. कई यात्रियों ने टर्मिनल पर तैनात कर्मचारी को इसकी शिकायत भी की है. लेकिन विभागीय उच्च स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है. टर्मिनल पर कानून व्यवस्था नामक कोई चीज नहीं रहने से रेलयात्री काफी भयभीत रहते हैं.
रेल पटरी पार कर आवागमन कर रहे यात्री . जान हथेली पर लेकर लोग पटरी पार कर यात्रा करने को विवश हैं. रेल प्रशासन सुरक्षा के मामले में फिसड्डी साबित हो रहे हैं. कहने के लिए हवाई अड्डा की तरह रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. लेकिन कटिहार टर्मिनल से लेकर कटिहार जंक्शन तक प्रतिदिन बड़ी संख्या में पटरी पार कर कर रहे हैं.
लेकिन इन यात्रियों को कोई रोकने वाला नहीं है. अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना हो सकता है. जबकि इस तरह की घटना यदा-कदा होते रहता है. इसके बावजूद भी रेल प्रशासन के द्वारा कटिहार जंक्शन से टर्मिनल तक जाने के लिए सुरक्षित रास्ता का निर्माण नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










