बिहार की कटिहार लोकसभा सीट तारिक अनवर की ''जागीर'' नहीं : NCP

रांची/कटिहार : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) महासचिव डीपी त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि बिहार की कटिहार लोकसभा सीट तारिक अनवर की जागीर नहीं है. अनवर राकांपा के टिकट पर इस सीट से जीते थे किंतु वे पिछले साल कांग्रेस में शामिल हो गये. त्रिपाठी ने यहां पत्रकारों को बताया कि कटिहार बिहार में राकांपा […]
रांची/कटिहार : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) महासचिव डीपी त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि बिहार की कटिहार लोकसभा सीट तारिक अनवर की जागीर नहीं है. अनवर राकांपा के टिकट पर इस सीट से जीते थे किंतु वे पिछले साल कांग्रेस में शामिल हो गये. त्रिपाठी ने यहां पत्रकारों को बताया कि कटिहार बिहार में राकांपा की एकमात्र सीट है और यह सीट पार्टी की है न कि किसी व्यक्ति की.
उन्होंने कहा, "बिहार में हमारे पास एकमात्र सीट है. दोनों दल इस पर निर्णय लेंगे. लेकिन, कांग्रेस को यह बताना होगा कि वह हमारी सीट हथियाना चाहती है या नहीं. मैं यह बात बल देकर कह रहा हूं कि राकांपा की सीट तारिक अनवर की जागीर नहीं है." अनवर ने इस मुद्दे पर फैसला कांग्रेस पर छोड़ दिया है.
गौरतलब है कि तारिक अनवर ने 2014 में बिहार की कटिहार लोकसभा सीट पर राकांपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद वह पिछले साल सितंबर में कांग्रेस में शामिल हो गये थे. इसलिए इस बार इस सीट को लेकर कांग्रेस और राकांपा के बीच रस्साकशी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




