चुनाव कार्य में कोताही, तो कार्रवाई तय
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Mar 2019 8:07 AM
विज्ञापन

कटिहार : आसन्न लोकसभा निर्वाचन के अवसर पर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की अद्यतन स्थिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूनम एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में डीएम ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि स्वीप गतिविधियों, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सहित […]
विज्ञापन
कटिहार : आसन्न लोकसभा निर्वाचन के अवसर पर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की अद्यतन स्थिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूनम एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में डीएम ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि स्वीप गतिविधियों, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सहित निर्वाचन संबंधी कार्रवाईयों का दैनिक रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाना है.
इसे गंभीरता से लें. उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि स्वीप गतिविधि के अंतर्गत चुनावी पाठशाला, ईवीएम-वीवीपट जागरूकता से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन अचूक रूप से जिला स्वीप कोषांग को भेजना सुनिश्चित करें.
इसमें कोताही करने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी. समीक्षा के दौरान गश्ती एवं संग्रहण दंडाधिकारी, शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की अंचलवार अद्यतन स्थिति, भेद्य इलाकों की सूची, क्रिटिकल एवं संवेदनशील बूथों की सूची, वारंटियों पर कार्रवाई की स्थिति, स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा जब्ती की स्थिति आदि अन्य कई चुनाव से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गयी एवं आवश्यक निर्देश दिये गए.
एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि आर्म्स के सत्यापन एवं जमा करने की कार्रवाई में तेजी लाएं. धारा 107 की कार्रवाई जिन लोगों के विरुद्ध चल रही है. उनके हथियार अविलंब जमा कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय.
साथ ही स्टेटिक सर्विलांस टीम के द्वारा जब्ती की कार्रवाई सघन रूप से सुनिश्चित की जाय. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय से उप विकास आयुक्त अमित कुमार पांडे, अपर समाहर्ता कमलेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, डीआरडीए के निदेशक राम कुमार पोद्दार, वरीय उप समाहर्ता, निर्वाचन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित अनुमंडल मुख्यालय से संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, थानाध्यक्ष आदि पदाधिकारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










