प्रेमी जोड़ों ने चोरी छिपे मनाया वेलेंटाइन डे

Updated at : 15 Feb 2019 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ों ने चोरी छिपे मनाया वेलेंटाइन डे

कटिहार : गुरुवार को वेलेंटाइन डे मनाया गया. हालांकि इस दिन को लेकर खासकर युवा वर्ग में काफी उत्साह पूर्ण एक समय में हुआ करता था. लेकिन कुछ संगठनों द्वारा इनका विरोध करने पर कई युवा इससे परहेज करने लगे. लेकिन गुरुवार के दिन इस दिन को कुछ प्रेमी युगल छुप छुपाकर इस दिन को […]

विज्ञापन

कटिहार : गुरुवार को वेलेंटाइन डे मनाया गया. हालांकि इस दिन को लेकर खासकर युवा वर्ग में काफी उत्साह पूर्ण एक समय में हुआ करता था. लेकिन कुछ संगठनों द्वारा इनका विरोध करने पर कई युवा इससे परहेज करने लगे. लेकिन गुरुवार के दिन इस दिन को कुछ प्रेमी युगल छुप छुपाकर इस दिन को अपने तरीके से व्यक्त किया. वेलेंटाइन डे को लेकर शहीद चौक पर फूलों के दुकानों में अच्छी खासी भीड़ लगी रही. कई दुकानों में गुलाब फूल भी कम पड़ गये.

दुकानदारों की मानें तो हर साल वैलेंटाइन डे के अवसर पर गुलाब फूल की मांग बढ़ जाती है. जिस को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा गुलाब फूल मंगवाया जाता है. सभी उपहार दुकानों में भी गिप्टों की खरीदारी के लिए भीड़ देखी गयी. आज के दिन उपहार लेने देने की भी परंपरा चली आ रही है. जिसके तहत बाजार में चहल पहल देखी गयी.

पति पत्नियों ने भी एक दूसरे को गुलाब फूल देकर वेलेंटाइन डे पर अपनी प्यार का इजहार किया और सातों जन्म साथ निभाने की कसमे भी खायी. कई संगठनों के विरोध के चलते बाजार रेस्टोरेंट आदि जगहों पर युगल जोड़ी नजर नहीं आये. हालांकि कुछ प्रेमी जोड़ी नजर बचाते हुए वेलेंटाइन डे मानते जरूर नजर आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन