125 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा

125 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा
कदवा प्रखंड क्षेत्र के कुम्हड़ी, सागरथ, गोपीनगर व कंटिया पंचायत में विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोग उपस्थित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑनलाइन संवाद को एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी पर धैर्य पूर्वक देखा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑनलाइन संवाद में उपभोक्ताओं को बताया कि 125 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है. कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा. विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत बिहार राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली का बिल्कुल मुफ्त लाभ दे रही हैं. उपभोक्ताओं में काफी खुशी का माहौल व्याप्त है. जेई राज नंदन कुमार ने उपभोक्ताओं को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जा रहा है जो बिहार की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है. विद्युत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रूपेश कुमार, सुपरवाइजर अभिषेक कुमार, पंचायत समिति सदस्य कपिल सिंह, सरपंच प्रदीप विश्वास सहित सैकड़ों की संख्याओं में बिजली उपभोक्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










